पति और पत्नी में जहां प्यार है धरती पे स्वर्ग का वो द्वार है

स्वर्ग है दुःखों का जहां अन्त है, हरदम ही रहता वहां बसन्त है

उस घर की बगिया में बहार है, धरती पे स्वर्ग का वो द्वार है

पती और पत्नी में जहां प्यार है, धरती पे स्वर्ग का वो द्वार है
वृद्धों की सेवा प्रेम बच्चों से, आंगन सजा खुशियों के लच्छों से

आये अतिथि का सत्कार है, धरती पे स्वर्ग का वो द्वार है

पति पत्नी में जहां प्यार है, धरती पे स्वर्ग का वो द्वार है
जीवन का लक्ष्य तो भलाई है, खाते पुरुषार्थ की कमाई है

छल और कपट का न व्यवहार है, धरती पे स्वर्ग का वो द्वार है

पति और पत्नी में जहां प्यार है, धरती पे स्वर्ग का वो द्वार है
ऐसे परिवार कर्मठ यहां थोड़े है, गुण के अनुसार जिनके जोड़े हैं

वर्णा दुखिया यह संसार है, धरती पे स्वर्ग का वो द्वार है