Mathematics in Vedas ! वेदों में गणित ? Science in Vedas? मन्त्र में गणित | Deep Truth Behind Vedas
कई बार अपने आप को वेदों का हितेषी दिखाने वाले लोगों द्वारा ही ऐसी बातें कही जाती है जहां ऐसा लगता है कि वेदों में विज्ञान और वेदों में गणित सिर्फ उन लोगों की परिकल्पना है जिन्होंने वास्तव में वेद पढ़े ही नहीं है। इसके लिए वैदिक मैथमेटिक्स के उदाहरण की दुहाई बार-बार देकर कहा जाता है कि इसमें उपलब्ध सूत्र तो वेद संहिताओं में मिलते ही नहीं है। इसलिए वेदों में गणित है ही नहीं बल्कि सामान्य उपासना और स्तुति परक मंत्र हैं। कोई बोलता है वैदिक मैथमेटिक्स किस वेद में मैथमेटिक्स लिखी हुई है !
बताओ तो मुझे वेद पढ़े भी हैं मैंने पढ़ाए भी हैं मुझे तो नहीं मिला कि वेदों में गणित का सूत्र लेकिन क्या हो अगर मैं यह कहूं कि इस प्रकार के दावे करने वाले लोग ही वैदिक संहिताओं से इतने दूर हैं कि उन्हें कभी वेद को खोलने का समय ही नहीं मिला। प्रमाण स्वरूप आज की यह वीडियो उन सभी लोगों के लिए रेवोल्यूशनरी हो सकती है जिन्हें यह लगता है कि वेदों में विज्ञान और गणित के दावे केवल इंटरप्रिटेशंस में होते हैं बल्कि मूल मंत्रों में कभी नहीं।
जो लोग यह कहते हैं कि वास्तव में वेद मंत्रों में सीधी प्रत्यक्ष कहीं पर भी मैथमेटिक्स नहीं है उन्हें सीधा मंत्र तो उद्धृत करके आज हम दिखाएंगे ही। पर उससे पहले यह जान लेना बहुत आवश्यक है कि वेद के छह वेदांग जिनमें शिक्षा, कल्प, छंद, व्याकरण, ज्योतिष और निरुक्त में से एक ज्योतिष है जिसका सीधा संबंध मैथमेटिक्स से है और इसके लिए आपको वेदांग ज्योतिष ट्रेडिशन में रचे गए सूर्य सिद्धांत जैसे उत्कृष्ट और क्लिष्ट ग्रंथों को देखने की आवश्यकता भी नहीं है। यदि आप यजुर्वेद के याजुष ज्योतिष में आए इस श्लोक यथाशिखा मयुराणा नागा मणियो यथा तद्वद वेदांग शास्त्राणाम गणितम मुर्धनी संस्थितम पर विचार करें तो यहां सीधा स्पष्ट लिखा मिलता है कि जिस
पूरा पढ़ने के लिए नीचे दिए गए विडियो को देखे !
