You are currently viewing आज नहीं जागे तो, कल रोना पड़ेगा – स्वामी सच्चिदानंद | Arya Sandesh TV | Arya Samaj | Hindu | Sanatan

आज नहीं जागे तो, कल रोना पड़ेगा – स्वामी सच्चिदानंद | Arya Sandesh TV | Arya Samaj | Hindu | Sanatan

आज नहीं जागे तो, कल रोना पड़ेगा – स्वामी सच्चिदानंद | Arya Sandesh TV | Arya Samaj | Hindu | Sanatan

मैं अपनी बातें कहानी के माध्यम से प्रारंभ करता हूं। एक बार एक संत से किसी जिज्ञासु ने प्रश्न किया कि स्वामी जी महाराज संध्या कैसे करनी चाहिए? स्वामी जी ने सामान्य सा उत्तर दिया कि संध्या आंख बंद करके ही करनी चाहिए। जिज्ञासु ने पुनः प्रश्न किया कि स्वामी जी यह तो कोई बात नहीं रही।

मैंने तो आपसे प्रश्न किया था कि आप कुछ विशेष रहस्य की बात मुझे बताएंगे। लेकिन आपने तो सामान्य सी बात कह दी। क्या भला संध्या कभी आंख खोल के भी की जाती है? स्वामी जी ने कहा कि संध्या आंख बंद करके करनी चाहिए। जिज्ञासु ने कहा कि महाराज मैंने तो प्रश्न किया आप कुछ गहरी बात बताओगे। लेकिन आपने तो सामान्य सी बात कह दी कि संध्या आंख बंद करके करनी चाहिए। क्या भला संध्या आंख खोलकर के भी की जाती है?

तो स्वामी जी महाराज कहते हैं बिल्कुल यदि आप किसी भीड़भाड़ के स्थान पर बैठे हैं यदि आप पब्लिक प्लेस पर बैठे हुए हैं और आपने संध्या करने के लिए आंखें बंद कर ली तो आपका झोला झंडी सब गायब हो सकता है। स्वामी जी ने बस एक सामान्य सा उत्तर दिया लेकिन इस उत्तर के अंदर बहुत बड़ा रहस्य छुपा हुआ है। बात यह निकल कर के आती है कि यदि स्थान सुरक्षित नहीं है तो आप भक्ति भजन पूजन पाठ कुछ भी नहीं कर सकते। आज हमसे हमारी जमीन खींची जा रही है।

लेकिन जो जमीन का जमींदार है, जो मालिक है, उसको पता ही नहीं कि कितना बड़ा षड्यंत्र हमारे साथ में चल रहा है। जो लोग इस देश में शरणार्थी बन के आए, जो लोग हमारी कृपा पर यहां पर पले बढ़े, आज वही जमींदारों से उनकी जमीनों को खींच रहे हैं और जमीनार आराम से चद्दर तान करके सोया हुआ है। मैं आज आपके बीच में उन ज्वलंत मुद्दों को उठाना चाहता हूं। हिंदू समाज बहुत गहरी निद्रा में है। हिंदू को यह नहीं पता कि आने वाले 20 साल का भारत क्या होने वाला है।

पूरा पढ़ने के लिए नीचे दिए गए विडियो को देखे !

Leave a Reply