You are currently viewing संवेदनशील समाज की जरुरत | आचार्य कल्पना जी के प्रेरणादायक विचार” | Arya Sandesh TV | Speech

संवेदनशील समाज की जरुरत | आचार्य कल्पना जी के प्रेरणादायक विचार” | Arya Sandesh TV | Speech

संवेदनशील समाज की जरुरत | आचार्य कल्पना जी के प्रेरणादायक विचार” | Arya Sandesh TV | Speech

मैं आपके लिए यहां घर उधर से निकली उसी आश्रम से और रास्ते में घेवरा भी नहीं आया था। इतने में मैंने देखा कुछ लोगों का झुंड लगा हुआ है और बहुत ऐसी चहलकदमी सी हो रही है। बहुत लोग गुजर रहे थे। इतने में जब मैं पास में पहुंची तो एक बूढ़ी माता जी जिनके सर से खून निकल रहा था। कानों से खून निकल रहा था और बहुत तेज से चीख मार के रो रही थी। वो सामने पड़ी हुई थी किनारे पर और एक व्यक्ति जो उनका बेटा था वो सामने खड़ा हुआ था। वो रिक्वेस्ट कर रहा था सबसे कि मेरी माताजी को कहीं हॉस्पिटल तक पहुंचा दीजिए। मैंने गाड़ी रोकी। मैंने तुरंत उनको गाड़ी में बैठाया। उन्होंने आखिर गाड़ी में पूरा खून की उल्टियां की। पूरी गाड़ी खून से हो गई। मैं तुरंत उनको हॉस्पिटल में लेकर पहुंची और हॉस्पिटल में कुछ अपने लोगों को बुलवाया। उन लोगों को उन माता जी को सौंप करके फिर मैं लगातार उनसे फीडबैक ले रही हूं।

अब क्या चल रहा है? क्या चल रहा है? तो थोड़ी मनस्थिति भी मेरी आज मतलब क्योंकि रास्ते में इस तरह का गाड़ी भी साफ नहीं हुई। जैसे तैसे करके उसको पोछा झाड़ा वैसे ही बैठकर के हम यहां तक आ गए। और अभी वो उनको इंजेक्शन वगैरह दे गए हैं तो अभी थोड़ी सी बेहोशी की अवस्था है। अभी देखते हैं क्या होता है। जाते हुए उनकी खबर लेते हुए जाएंगे। तो हम सब लोग परंतु एक बात मुझे उस एक्सीडेंट से बिल्कुल अंतर्मन में बैठ गई।

वो लोग बहुत दूर के थे झज्जर साइड के एक गांव के लोग थे। वो अपनी माताजी को कहीं से लेकर के बाइक पर जा रहे थे। अचानक से किसी ने रॉन्ग साइड आया और जैसे ही उसने ब्रेक लगाए बाइक का ब्रेक लगाया तो माताजी डिसबैलेंस होकर के पीछे गिर गई और सड़क पर गिरी तो बहुत तेज से सर लगा और वो सर में अंदरूनी कोई नस ऐसी है जो फट गई है जिससे कि कान से लगातार वो ब्लड निकल रहा है !

पूरा पढ़ने के लिए नीचे दिए गए विडियो को देखे !

Leave a Reply