आज अपने देश में हिन्दुत्व व सनातन की चर्चाएँ सुनने को मिलती हैं, नारे, झण्डे, डण्डे, शस्त्र संचालन आदि के प्रेरक और ओजस्वी भाषण देने वाले भी बहुत हैं।
मुस्लिमों को गाली देने, उनसे हिन्दुओं को डराने, कुरान की जिहादी आयतों को सुनने तथा ऐसा करके हिन्दुओं को सतर्क रहने का उपदेश देने वाले आज बहुत सक्रिय हैं।
इस कार्य में पूर्व (एक्स) मुस्लिम विद्वानों का भी सहारा लिया जा रहा है। वस्तुतः आज जो वक्ता मुस्लिमों तथा कुरान के विरोध में जितना उग्र बोलता है, वह उतना ही देशभक्त जाना व माना जाता है।
इनमें से अनेक धर्मगुरु माने जाने वाले नाना प्रकार के चित्र-विचित्र आडम्बरों से सुसज्जित होकर हिन्दुओं को सनातन धर्म का प्रवचन करते हैं, नाना प्रकार की पूजा, तिलक, माला, प्रतिमा पूजन आदि से अधिक उनके सनातन की कोई पहचान व गति नहीं है।
पूरा पढ़ने के लिए नीचे दिए गए फोटो या लिंक पर क्लिक करें
